Paris olympic 2024 : 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण फाइनल से बाहर हुई विनेश फोगाट !

 पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 12 दिन था। अब ये खबर आ रही है की 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण विनेश फोगाट फाइनल से बाहर हो गई है। ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़िए........


Paris olympic 2024 day 12 update : पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 12 दिन था। भारत ने अभी तक पेरिस में तीन कांस्य पदक जीता है। विनेश फोगाट का फाइनल मैच 8 अगस्त को भारत में रात 12:45 को खेला जाने वाला था लेकिन अब ये खबर आ रही है की विनेश फोगाट के 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण फाइनल से बाहर कर दिया गया है। 

ये फाइनल मैच विनेश फोगाट और अमेरिका की सारा हिल्डब्रांड के  बीच में होना था। सूत्रों से बताया जा रहा है की भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उस शेष 100 ग्राम वजन कम करने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया था। बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनी थी। 

कौन है भारतीय खिलाड़ी विनेश फोगाट ? 

विनेश फोगाट एक भारतीय पहलवान है जो की हरियाणा के चरखी दादरी जिले से आती है। पहलबानी में विनेश बचपन से ही अबल खिलाड़ी रही है। 

उपलब्धियां :

- एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी है। 

- वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुकी है। 

- टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला बनी थी।

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर होने के बाद भारत के लोग खुश नही है। और कुछ लोग बोल रहे है की पेरिस ओलंपिक में भारत के साथ कभी हॉकी में तो कभी पहलवानी में गलत डिसीजन लिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ