Paris Olympic 2024 : भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक !

पेरिस ओलंपिक का आज 13 दिन था। इंडिया और स्पेन के बीच कांस्य पदक को लेकर मैच में इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़िए........


Paris olympic 2024 india won bronze medal:

पेरिस ओलंपिक में भारत का आज तीसरा दिन था। इंडियन टीम जर्मनी से सेमीफाइनल में हारने के बाद आज टीम इंडिया स्पेन से कांस्य पदक के लिए खेली और स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक को जीत लिया है। 

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कई उपलब्धियां हासिल की है। ये कुछ उपलब्धियां है:-

1) 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक : भारतीय हॉकी टीम ने 1928 से लेकर 1956 तक 8 बार स्वर्ण पदक जीता है। 

2) वर्ल्ड रिकॉर्ड : भारतीय टीम के पास सबसे ज्यादा  स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड है। 

3) 33 ओलंपिक पदक : भारतीय हॉकी टीम ने 2024 के कांस्य पदक को मिलाकर कुल 34 पदक जीते है। जिनमे 8 स्वर्ण , 11 रजत और 14 कांस्य पदक है। 

4) 1975 वर्ल्ड कप जीता : भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में पहला हॉकी वर्ल्ड कप जीता है। 

5) 2020 टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक : भारतीय हॉकी टीम ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 

भारतीय हॉकी टीम के गोल कीपर रविन्द्रन श्रीजेश ने लिया रिटायरमेंट 

रविन्द्रन श्रीजेश हॉकी टीम के गोल कीपर है। उन्होंने आज के मैच से पहले ही ये कह दिया था की आज मेरा भारत के लिए आखिरी मैच होगा। रविन्द्रन श्रीजेश के लिए इससे अच्छा क्या होगा की उनका रिटायरमेंट भी एक अच्छे मैच और कांस्य पदक जीतने के बाद हुआ।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ