Stree 2 day 1 box office collection : स्त्री 2 फिल्म के पहले दिन की कमाई ने ही बना दिया रिकॉर्ड !

स्त्री 2 फिल्म को लेकर फैन में अलग ही चाह दिख रहा है। पहले दिन की कमाई से ही बॉक्स ऑफिस में तोड़ दिया है रिकॉर्ड। फैन ने दिया अपना रिव्यू। ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़िए......

Stree 2 film update : स्त्री 2 को रिलीज हुए आज पहला ही दिन था। इस फिल्म में आप को राज कुमार राव दिखेंगे विकी के किरदार में उनके साथ अपारशक्ति खुराना दिखेंगे विटू के किरदार में और अभिषेक बनर्जी दिखेंगे जाना के किरदार में और पंकज त्रिपाठी दिखेंगे रूद्र भैया के किरदार में और श्रद्धा कपूर दिखेगी रहस्यमय लड़की कर रूप में इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अमर कौशिक ने जिन्होंने 2018 में आई फिल्म स्त्री को भी डायरेक्ट किया था। 

स्त्री 2 की पहले दिन की कमाई 

सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार स्त्री 2 ने रिलीज के पहले दिन 54.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर डाली है। बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने का टैग अब स्त्री 2 के पास चला गया है। 

स्त्री 2 फिल्म की क्या है कहानी ? 

कहानी की बात करे तो पुरानी वाली स्त्री में स्त्री आकर पुरुषों को उठाकर ले जाती थी। इस फिल्म में सर कटा होता है जो की आधुनिक सोच वाली महिलाओं को उठाकर ले जाता है। अब इस पांचो की जोड़ी कैसे चंदेरी को बचा पाती है इस सर कटे से इस पर ये कहानी निर्धारित है। इस फिल्म के शुरुआत में एक भजन है जिसे पंकज त्रिपाठी गाते है और इस ही भजन में आपको स्त्री की कहानी का पता चल जाता है। 

 फैंस रिव्यू 

फैंस ने आज फिल्म देखने के बाद ये बताया की आप पहले सीन से ही सीट पर चिपके रहते है । और इस में डर का माहौल बना रहता है और इस फिल्म में कॉमेडी का भी तड़का बहुत अच्छा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ